सहरसा, दिसम्बर 5 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपना जमीन और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अपनी भवन मिलने के बाद भी आज तक गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसब की व्यवस्था होना सुनिश्चित नहीं की गई है। जबकि बीते आठ-नौ माह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नये भवन में संचालित हो रहा है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण प्रसब की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसब की व्यवस्था शुरू नहीं होने से क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को प्रसब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश क्षेत्रों की गर्भवती महिला प्रसब के लिए या तो सलखुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चले जाना मजबूरी बनी हुई है या तो सोनवर्षाराज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाना मजबूरी रहता है। इससे काफी दू...