मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए अभियान) के तहत जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि अब तक लगभग 5,90,992 लोगों यानी करीब 41 प्रतिशत लाभार्थियों ने एलबेंडाजोल व डीईसी दवा का सेवन कर लिया है। उन्होंने बताया कि 10 से 27 फरवरी तक चलने वाले 17 दिवसीय अभियान में जिले के कुल 14,36,984 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप लगाया गया था, जहां बूथ के माध्यम से करीब साढ़े तीन लाख लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने सामने दवा खिलाई। इसके अलावा 10 फरवरी से 14 दिनों तक प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर योग्य लाभार...