नवादा, सितम्बर 23 -- साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से नवादा जिले में बिजली सेवाओं के आधुनिकीकरण और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य चलाया जा रहा है। इस क्रम में नवादा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र में अभी तक मात्र 37 प्रतिशत ही स्मार्ट मीटर लगाया जा सका है। जानकारी के अनुसार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नवादा के अंतर्गत वर्तमान में कुल 1,48,160 पंजीकृत बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक और कृषि श्रेणी के कनेक्शन शामिल हैं। अब तक 54,884 उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। ​शेष 93,276 उपभोक्ताओं के पुराने पारंपरिक डिजिटल मीटरों को भी चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट प्री-पेड मीटर में बदलने का काम जारी है। विभाग का लक्ष्य है कि...