नई दिल्ली, जनवरी 2 -- महाराष्ट्र में नगर निकाय के चुनाव के लिए अभी मतदान भी नहीं हुए हैं और बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने बड़ी बढ़त बना ली है। नामांकन वापस लेने की तारीख खत्म होने के बाद बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 66 वॉर्ड में और अजित पवार की एनसीपी को दो वॉर्ड में निर्विरोध जीत हासिल हो गई है। कुल 68 प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत हासिल हुई है।कल्याण-डोंबावली में सबसे ज्यादा निर्विरोध जीत कल्याण डोंबावली में सबसे ज्यादा निर्विरोध प्रत्याशी जीते हैं। इनमें 21 महायुति गठबंधन के ही हैं। इनमें भी 15 बीजेपी के प्रत्याशी हैं। वहीं शिवसेना के 6 प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया है। इन जीतों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पुणे के अगले महापौर उनकी पार्टी से होंगे। मोहोल ने कहा, "हमारा लक्ष...