देवघर, अप्रैल 26 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय में निर्मित पोस्टमार्टम हाउस बनकर तैयार है। लेकिन उपयोग होने से पूर्व खंडहर बनने लगा है। शहर के पत्थरचपटी बैकुंठधाम के समीप 32 लाख की लागत से पोस्टमार्टम हाउस का उद्घाटन 25 फरवरी 2019 को ही हो चुका है। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने दावा किया था कि हर हाल में आठ मार्च 2019 तक पोस्टमार्टम हाउस विधिवत तरीके से काम करने लगेगा। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पोस्टमार्टम हाउस के समीप कचरे का अंबार लगा है। खिड़की दरवाजा चोर ले जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी यह स्पष्ट करें कि उद्घाटन के बाद पोस्टमार्टम हाउस क्यों नहीं चालू हुआ । जब कोई सिस्टम का उद्घाटन होता है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.