अब डीएम की तीन सदस्यीय टीम करोड़ों के गबन की करेगी छानबीन
उन्नाव, मई 2 -- उन्नाव, संवाददाता। शिक्षकों के एनपीएस, एरियर और सरकारी खजाने के करोड़ों ठिकाने लगाने के मामले की अब डीएम की तीन सदस्यीय टीम छानबीन करेगी। मामले की जांच के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी कौशलेन्द्र सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय को शामिल किया गया है। तत्काल प्रभाव से मामले की जांच कर टीम को पूरे साक्ष्य और प्रमाण के साथ रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद दोषियों पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में पिछले कई सालों से शिक्षकों के हक और सरकारी अवशेष धनराशि को जिले के कई सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों के खाते में भेज कर ठिकाने लगाने का काम किया जा था। मामले की पोल पुरवा के एमआरएस इंटर कॉलेज के शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता के खाते में 31...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.