रुडकी, जनवरी 30 -- नगर निगम रुड़की शहर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर अब पारंपरिक होर्डिंग्स की जगह डिजिटल साइन बोर्ड नजर आएंगे। इस योजना से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि नगर निगम के राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के पहले चरण के लिए शहर के छह सबसे व्यस्त और प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। इन स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इन बोर्ड्स के माध्यम से सरकारी योजनाओं, जनहित से जुड़ी सूचनाओं और विज्ञापन का प्रसारण किया जाएगा। डिजिटल होने के कारण ये बोर्ड रात के समय भी शहर को एक आधुनिक लुक देंगे। बता दें कि अब तक नगर निगम विज्ञापनों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.