नई दिल्ली, मई 28 -- हर कोई शेयर मार्केट से पैसा कमाना चाहता है, लेकिन ट्रेडिंग का हुनर हर किसी के पास नहीं होता। आपको बाजार के हालात समझने होते हैं, इंडस्ट्री में हो रही उथल-पुथल पर पैनी नजर रखनी होती है। इससे भी ज्यादा जरूरी बात यह है कि आपमें जोखिम उठाने की हिम्मत होनी चाहिए। लेकिन अब AI शेयर मार्केट में आपका पैसा लगाके आपको मालामाल कर सकता है। दरअसल, Robinhood, जो अमेरिका का एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, लोगों को ट्रेडिंग में AI की मदद लेने की सुविधा दे रहा है। कैसे होगा काम, चलिए बताते हैं. अपने लेटेस्ट अपडेट में, रॉबिनहुड ने एक ऐसा फीचर जोड़ा है जिससे यूजर्स AI एजेंट्स के जरिए इक्विटीज खरीद या बेच सकते हैं। रॉबिनहुड का कहना है कि असल में, आप Claude से लेकर ChatGPT तक, किसी भी थर्ड-पार्टी AI एजेंट का इस्तेमाल करके इस प्लेटफॉर्म पर अपने ल...