नई दिल्ली, मई 21 -- ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद अब सतह पर आ गए हैं। हाल ही में दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई है जहां नेतन्याहू और ट्रंप के विचार मेल नहीं खा रहे हैं। यह बातचीत फोन पर हुई और कॉल एक घंटे से भी ज्यादा लंबी चली। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप के ईरान पर हमले रोकने के फैसले से नेतन्याहू बेहद नाराज हैं और फोन के बाद वे बेहद नाराज भी दिखे। एक्सिओस की एक रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के खिलाफ अगले कदम को लेकर एक मत नहीं हैं। नेतन्याहू जहां ईरान पर हमलों को दोबारा शुरू करना चाहते हैं, वहीं ट्रंप ने फिलहाल युद्ध रोककर कूटनीति को एक मौका देने का मन बना लिया है। इसे लेकर ही दोनों के बीच तीखी बहस हुई है। यह भी पढ़ें- शायद शुक्रवार या. ...