पूर्णिया, मई 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में टोटो एवं ऑटो के चालक अब संघ की आईडी लगाकर वाहन चलाएंगे। जिला टोटो- ऑटो संघ की ओर से इस पहल की शुरूआत की गई है। इससे टोटो एवं ऑटो चालकों की पहचान आसान होगी। संघ के जिलाध्यक्ष मो जहांगीर उर्फ लड्डू ने बताया कि उचक्के किस्म एवं नाबालिग चालकों को इस तरह की आईडी नहीं दी जाएगी। शनिवार से आईडी वितरण के कार्यक्रम की शुरूआत कर दी गई है। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल के हाथों चालकों को आईडी पहनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। शनिवार को 100 ऐसे चालकों के बीच संघ की आईडी का वितरण किया गया, जो खुद वाहनों के मालिक भी हैं। यह भी पढ़ें- वाहन जांच के क्रम में 4.44 लाख का जुर्माना आईडी पर चालक का नाम, ब्लड ग्रुप एवं डीएल नंबर का उल्लेख किया गया है। चालकों को आईडी लगाकर वाहन परिचालन के लिए कहा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.