अनुराग शुक्ला अयोध्या, जुलाई 14 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केस दर्ज होने से पहले से राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम सुर्खियों में है। आठ आरोपियों में चार को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है। अब टिन्नू के साथ सुभाष श्रीवास्तव की कस्टडी रिमांड मांगी गई है। दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी। रिमांड पर अदालत में आज फैसला होगा। पुलिस दोनों आरोपियों को उन स्थानों पर ले जाएगी, जहां पहले चार आरोपियों को ले जा चुकी है। पहले चार आरोपियों ने पुलिस को वह स्थल दिखाया है, जहां चढ़ावे की रकम का बंटवारा करते थे। टिन्नू यादव राम मंदिर में पास बनवाने में भी अहम भूमिका निभाता था, इसलिए चढ़ावा मामले से इतर यह भी बड़ा मामला एसआईटी की जांच में सामने आया है। आरोपियों की ओर से नियुक्त अधिवक्ता कुलशेखर सिंह के अनुसार कि विवेचक ने आरोपी सुभाष ...