पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। आगामी दिनों में नवरात्र और दारोगा भर्ती परीक्षा परीक्षा की तैयारियों की वजह से राफल शूटिंग प्रतियोगिता टल गई है। अब यह 13 मार्च को नहीं होगी। दरअसल नवरात्र और दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई है। पिछले दिनों 12 और 16 फरवरी को जिला रायफल क्लब की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 13 मार्च को कराई जाएगी। हांलाकि इससे पूर्व के सत्रों में रायफल शूटिंग प्रतियोगिता फरवरी माह में कराई जाती रही है। पर बोर्ड परीक्षाओं की वजह से यह प्रतियोगिता मार्च में खिसक गई। अब यह प्रतियोगिता 13 मार्च से भी आगे चली गई है। दरअसल आने वाले दिनों में रमजान का समापन है तो वहीं नवरात्र की शुरूआत है। इसी बीच दारोगा भर्ती परीक्षा का भी आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियां और होमवर्क शुरू हो गया है। शूटिंग प्...