अब झिंगुरा सैन्य हवाई पट्टी पर नहीं होगी खेती
प्रयागराज, मई 21 -- मिर्जापुर के झिंगुरा स्थित सैन्य हवाई पट्टी पर अब खेती नहीं होगी। हवाई पट्टी के जिस हिस्से का इस्तेमाल दशकों से खेत के तौर पर हो रहा था, उसे रक्षा संपदा कार्यालय ने खाली करा लिया। रक्षा संपदा कार्यालय ने बुधवार और गुरुवार को अभियान चलाकर हवाई पट्टी की जमीन पर किसानों का अवैध कब्जा हटाया। रक्षा संपदा कार्यालय ने 20 मई से पहले किसानों को हवाई पट्टी खाली करने के लिए सार्वजनिक नोटिस दिया था। कार्यालय की टीम बुधवार को हवाई पट्टी पर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से भूमि खाली कराई। रक्षा संपदा अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि झिंगुरा में 238 एकड़ की हवाई पट्टी है। अभी खेत के तौर पर उपयोग होने वाली जमीन खाली कराई गई है। अब हवाई पट्टी पर अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। रक्षा संपदा अधिकारी के अनुसार निर्माणों का सर्वे किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.