रांची, अप्रैल 11 -- बोकारो और हजारीबाग में पुलिसकर्मियों के वेतन की अवैध निकासी मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी जिलों के साथ-साथ पुलिस की तमाम ईकाइयों में 10 साल की वेतन की निकासी की जांच का आदेश दिया है। डीजीपी ने इस मामले में गुरुवार शाम जिलों के एसपी, डीआईजी और आईजी स्तर के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके बाद उनके आदेश पर डीआईजी बजट ने सभी जिलों के एसपी समेत तमाम पुलिस ईकाइयों के प्रमुख को आदेश जारी किया। अवैध निकासी का दायरा बढ़ने के संकेत भी पुलिस मुख्यालय को मिले हैं, ऐसे में सभी जिलों से 10 सालों की वेतन निकासी की पूरी जांच कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। आगे ऐसी अनियमितता न हो, इसके लिए सावधानी बरतने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।एसीबी जांच की भी तैयारी इस केस में आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.