नोएडा, जुलाई 16 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई और चंडीगढ़ की फ्लाइट पूरी तरह से बंद होने के बाद अब जोधपुर की फ्लाइट में भी कटौती कर दी गई है। एयरपोर्ट से जोधपुर के लिए अब एक दिन छोड़कर सेवा मिल रही है। पहले रोजाना फ्लाइट रहती थी। नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को उड़ानें शुरू हुई थी। एक जुलाई के बाद एयरपोर्ट से 17 शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई, लेकिन अब धीरे-धीरे फ्लाइटों और शहरों की संख्या कम हो रही है। बीते सप्ताह भी अकासा एयर ने नवी मुंबई, बेंगलुरु और इंडिगो ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी थी। अब इंडिगो ने जोधपुर की उड़ानों में कटौती कर दी है। जोधपुर के लिए एयरपोर्ट से एक दिन छोड़कर सेवाएं दी जा रही हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को एयरपोर्ट से ज...