भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) में अब जांच-इलाज में प्रयुक्त होने वाले सामानों की खरीददारी जेम पोर्टल से की जाएगी। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी कर ली है। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने बताया कि अस्पताल प्रशासन का लॉग-इन व आईडी न होने के कारण आउटसोर्सिंग एजेंसियों के जरिए अस्पताल के लिए सामानों आदि की खरीदारी की जाती थी। लेकिन अब लाग-इन व आईडी पटना से तकरीबन तैयार हो चुका है। सोमवार को ये उपलब्ध भी जाएगा। इसके बाद जेम पोर्टल से ही सामानों की खरीदारी होने लगेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.