प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीरोरोड बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की शुरुआत के साथ ही यहां से संचालित रोडवेज बसों का संचालन अब नैनी के लेप्रोसी चौराहे से किया जा रहा है। अगले दो वर्ष या उससे अधिक समय तक यह व्यवस्था लागू रह सकती है। सिविल लाइंस के बाद जीरो रोड से बसें हटने से शहर के मध्य हिस्से से अंतरजनपदीय बस सेवा लगभग समाप्त हो गई है। जीरो रोड बस अड्डे का पुनर्विकास कार्य डीजीएस टाउनशिप कंपनी को सौंपा गया है। बीते कुछ दिनों से परिसर में निर्माण की तैयारी चल रही थी, जिसके बाद अब बसों को वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि नैनी लेप्रोसी चौराहे पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है। प्रतीक्षालय, शौचालय, रोशनी और सुरक्षा इंतजाम न होने से यात्रियों को खासकर रात के समय असुविधा का सामना करना पड़...