मथुरा, अगस्त 26 -- मथुरा। जनपद में करीब 23 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में गत वर्षों में एक विश्व विद्यालय सहित 242 कालेजों को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू शाखा) की रिर्पोट के बाद ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। जिससे 20 हजार से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति लटक गई। अब जिले में शेष बचे नये 123 कालेज आर्थिक अपराध शाखा के निशाने पर आ गए हैं।

कालेजों की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने इन कालेजों से मान्यता, छात्रों की संख्या, सुविधाओं और शिक्षकों का विवरण मांगा है। जिससे कालेज संचालकों में हड़कंप मच गया है। जनपद के कालेजों के ऊपर छात्रवृत्ति घाटाले का जिन्न का साया हटने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में करीब 23 करोड़ रुपये से अधिक का छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद शासन ने इस प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू शाखा) से वर्ष 2024...