बांका, अक्टूबर 5 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के विभिन्न थानों में अब नाबालिग बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए चाइल्ड हेल्पडेस्क की व्यवस्था शुरू की गई है। महिला हेल्पडेस्क की तर्ज पर शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक थाना में एक महिला और एक पुरुष पुलिस पदाधिकारी को चाइल्ड वेलफेयर पुलिस ऑफिसर (सीडब्लूपीओ) के रूप में तैनात किया गया है। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से जुड़े मामलों में अब पुलिस की कार्रवाई किशोर न्याय कानून और बच्चों के अनुकूल निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जा रही है। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 में प्रत्येक थाने में बच्चों से जुड़े मामलों के लिए प्रशिक्षित पुलिस पदाधिकारी को बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के रूप में नामित करने का प्रावधान है। इसका उद्देश...