गुमला, जुलाई 6 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिले में लगातार सामने आ रही आत्महत्या और मानसिक तनाव से जुड़ी घटनाओं के बीच ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल शुरू हुई है। अब गांवों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देकर मानसिक रोगों की शुरुआती पहचान,आत्महत्या के जोखिम का आकलन और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी कड़ी में सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या जोखिम प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।यह प्रशिक्षण केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) रांची के मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद(आईसीएसएसआर) के सहयोग से संचालित परियोजना के तहत आयोजित...