भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। साल की समाप्ति के दिन जिला परिषद की राजनीति फिर से गरम हो गई है। 30 सदस्यीय पार्षदों की कार्यकारिणी में 13 सदस्यों ने उपाध्यक्ष प्रणव कुमार उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन अध्यक्ष को दिया है। उपाध्यक्ष प्रणव कुमार पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पूर्व अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के भी दस्तखत हैं। प्रणव को उपाध्यक्ष टुनटुन साह ने ही 2021 में बनाया था लेकिन एक सप्ताह पहले हुए जिप अध्यक्ष के मतदान में प्रणव ने बिपिन मंडल को समर्थन दिया। जिससे टुनटुन साह की गणित बिगड़ गई और वह दोबारा कुर्सी पर बैठने से वंचित रह गए। अविश्वास जताने वाले पार्षदों में सोनी कुमारी, रिंकू सिन्हा, धनंजय कुमार, अनंत कुमार, आफताब आलम, अरुण कुमार दास, कंचन देवी, पीयूष कुमारी, प्रेमलता देवी, कुमारी ...