नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- फिट रहने के लिए अब हर महीने महंगे पर्सनल ट्रेनर पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आप अपना वर्कआउट प्लान तैयार कर सकते हैं। इसके लिए ChatGPT आपकी मदद कर सकता है। यह न सिर्फ आपके फिटनेस गोल के हिसाब से एक्सरसाइज का शेड्यूल बनाने में मदद करता है, बल्कि डाइट, रिकवरी और एक्सरसाइज से जुड़ी जानकारी भी दे सकता है। खास बात है कि आप अपनी जरूरत के मुताबिक इससे सवाल पूछ सकते हैं और तैयार प्लान में बदलाव भी करवा सकते हैं।ChatGPT से ऐसे तैयार करें अपना वर्कआउट प्लान सबसे पहले ChatGPT को अपनी उम्र, वजन, लंबाई और फिटनेस लेवल के बारे में बताएं। इसके बाद यह जानकारी दें कि आपका टारगेट क्या है। उदाहरण के लिए, अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, मसल्स बनाना चाहते हैं या वजन कम करना चाहते हैं तो इसे साफ बता...