नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- 27 अक्टूबर के चुनावों के बाद इजरायल में राजनीतिक गतिरोध बन गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन और गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाला विपक्षी गुट, दोनों को बहुमत नहीं मिल सका। इस अनिश्चितता के बीच जॉइंट लिस्ट के प्रमुख यूसुफ जबरीन ने विपक्षी दलों से नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के लिए अरब दलों के साथ मिलकर काम करने की अपील की है। जबरीन ने कहा कि वे आइजेनकोट के गुट के साथ मिलकर वैकल्पिक सरकार बनाने और 120 सदस्यों वाली संसद (नेसेट) पर नियंत्रण पाने के लिए तैयार हैं। उनकी पार्टी को चुनाव में 11 सीटें मिलीं।अरब पार्टियों के पास सरकार बनाने की चाबी बता दें कि नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें मिलीं, जिससे उन्हें बहुमत नहीं मिला। आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी 'चेंज' ब्लॉक को 48 सीटें मिलीं। इस स्थिति में जॉइंट लिस...