अब जन-जन बनेगा ब्रज की स्वच्छता का प्रहरी
मथुरा, जुलाई 3 -- ब्रज को स्वच्छ, सुंदर और दिव्य बनाने के उद्देश्य से चल रहे हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है महाअभियान को अब जनआंदोलन का स्वरूप देने के प्रयास हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और नगर निगम ने आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत कोई भी नागरिक अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। इसके लिए मोबाइल नंबर 95209 94252 जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ब्रज क्षेत्र मथुरा जनपद में स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। सरकारी तंत्र के साथ अब सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि स्वच्छता जनभागीदारी का आंदोलन बन सके। श्रमदान, स्वच्छता अभियान, डस्टब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.