गढ़वा, जून 18 -- गढ़वा। प्रतिनिधि जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित "आपन सरस्वतिया" अभियान के तहत गुरुवार को लगातार 24वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग, चौड़ीकरण एवं अतिक्रमण मुक्ति का कार्य जारी रहा। आज गढ़वा शहर तथा मेराल क्षेत्र में कुल तीन अलग-अलग स्थानों पर नदी पुनर्जीवन से संबंधित कार्य किए गए।गढ़वा शहर के विभिन्न नदी क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों की सहायता से डी-सिल्टिंग, सफाई एवं चौड़ीकरण का कार्य किया गया। नदी के प्रवाह को बाधित कर रहे अवरोधों को हटाने के साथ-साथ जलधारा को उसके मूल स्वरूप में लाने का प्रयास किया गया। कई स्थानों पर वर्षों से जमा गाद, झाड़-झंखाड़ एवं कचरे को हटाकर नदी के बहाव क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। अभियान के दौरान प्रशासन ने नदी अतिक्रमण के विरुद्ध भी बड़ी कार्रवाई की। पूर्व में चिन्हित अति...