मेरठ, जनवरी 4 -- अब जनता के बेशकीमती रिकॉर्ड को नगर निगम में दीमक चट नहीं कर पाएगा। अब रिकार्ड को डिजिटल फ्रेम में रखा जाएगा, जो चार लेवल पर सुरक्षित रहेगा। शासन की ओर से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत स्मार्ट रिकार्ड रूम के प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए 50 लाख रुपये जारी कर दिये गये हैं। गत सितंबर माह में शासन की ओर से नगर निगम को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत शहर से जुड़े जनहित के कार्यो का प्रस्ताव मांगा गया था। नगर निगम ने स्मार्ट रिकॉर्ड रूम, डिजिटल लाईब्रेरी, उत्सव भवन, थीम पार्क, ट्रैफिक पार्क समेत सात प्रोजेक्ट की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। पहले चरण में शासन ने नगर निगम की नई बिल्डिंग में स्मार्ट रिकॉर्ड रूम के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। नगर निगम की ओर से 1.13 करो...