पटना, अप्रैल 28 -- Census In Bihar: बिहार में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाला है। अब लोगों को जनगणना के बहाने अपना शिकार बनाया जा रहा है। शातिर ठग खुद को जनगणना अधिकारी बताकर लोगों को कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज कर रहे हैं। वे सरकारी लाभ दिलाने या स्व-गणना फॉर्म भरने का झांसा देकर एक फर्जी लिंक भेजते हैं, जिस पर क्लिक करते ही लोगों के बैंक खाते पल भर में खाली हो जा रहे हैं। बिहार पुलिस की साइबर इकाई ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।फर्जी लिंक के जरिए हो रही ठगी राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर और कई अन्य जिलों से लगातार धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। ठगों का तरीका बेहद शातिर है; वे फोन कर कहते हैं कि "आपकी स्व-गणना पूरी नहीं हुई है, जल्दी फॉर्म भरें वरना सरकारी योजनाओं का लाभ रुक जाएगा।" इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.