नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- देश में माइक्रोफाइनेंस के जरिए कर्ज लेने वाले लोगों के पैटर्न में बदलाव आ रहा है। CRIF की ताजा माइक्रोफाइनेंस रिपोर्ट में जो आंकड़े बताए गए हैं उसके मुताबिक अब लोग पहले के मुकाबले बड़ी रकम का लोन ले रहे हैं। आंकड़ बताते हैं कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) में माइक्रोफाइनेंस कर्ज की औसत राशि सालाना आधार पर 17.5% बढ़कर Rs.63,100 हो गई। इसका मतलब है कि अब छोटे कर्ज के बजाय ज्यादा रकम के लोन लेने का चलन बढ़ रहा है। रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि 80 हजार से 1 लाख रुपये तक के कर्ज की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। पिछले साल इस तरह के कर्ज कुल वितरण का 14.7 फीसदी थे, जो अब बढ़कर 18.5 फीसदी हो गए हैं।1 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज लेने वाले भी बढ़े CRIF की रिपोर्ट में बताया गया है कि Rs.1 लाख से अधिक के कर्...