कटिहार, जुलाई 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती अब अनुमान के बजाय वास्तविक आवश्यकता के आधार पर होगी। शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण और पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रत्येक विद्यालय में न्यूनतम शिक्षक मानक के अनुसार रिक्तियों का निर्धारण करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए जिले के सभी सरकारी विद्यालयों से छात्र संख्या, उपलब्ध वर्ग कक्ष और विषयवार कार्यरत शिक्षकों का विस्तृत डाटा संकलित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिस विद्यालय में जितनी आवश्यकता हो, उसी के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती की जाए।

रिक्तियों का निर्धारण जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले में विद्यालयों को चार श्रेणियों-पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं ...