छपरा, अप्रैल 24 -- सारण में बच्चों को मिला वैज्ञानिक प्रशिक्षण, खेतों की जांच कर देंगे सही खेती की सलाह पेज पांच की लीड नोट- मिट्टी का सांकेतिक तस्वीर लगाई जा सकती है छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले में शिक्षा और कृषि को जोड़ने वाली एक नई और सकारात्मक पहल ने आकार लेना शुरू कर दिया है। चयनित विद्यालयों में मिनी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित कर छात्र-छात्राओं को मिट्टी जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक और उपयोगी शिक्षा से जोड़ना है। इस पहल के तहत विद्यार्थी अब अपने-अपने क्षेत्रों के किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करेंगे और उन्हें वैज्ञानिक आधार पर खेती करने की सलाह देंगे। यह भी पढ़ें- खेतों की मिट्टी की सेहत जांच कराने भभुआ जाते हैं किसान इससे न के...