देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। अब जिले में एक और एसओजी होगी। यह एसओजी चोरी की घटनाओं के रोकथाम व पर्दाफाश के लिए गठित की गई है। यह एसओजी अपना काम भी करना शुरू कर दी है।जिले में शराब व पशु तस्करी रोकने के लिए एक एसओजी व एक एसओजी अपराधिक घटनाओं की रोकथाम व पर्दाफाश के लिए थी। शराब व पशु तस्करी रोकने वाली एसओजी की सक्रियता की देन रही कि लगातार बार्डर इलाके में शराब व पशु तस्कर पकड़े गए। अब जिले में एक और एसओजी का गठन किया गया है। यह एसओजी बाइक, घर में चोरी समेत अन्य चोरी की घटनाओं के रोकथाम व पर्दाफाश के लिए गठित की गई है। एसओजी में प्रभारी उप निरीक्षक को बनाया गया है। जबकि एक दीवान व चार सिपाहियों की तैनाती करते हुए एक गाड़ी दी गई है।एसपी संजीव सुमन ने खुद इन्हें चोरी की घटनाओं के रोकथाम के लिए टेंड किया है। साथ ही यह टीम सर्व...