आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में संचालित स्कूल वाहनों का कमियां मिलने पर अब चालान नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के बजाय स्कूल वाहनों की कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्कूली यान समिति का गठन किया गया है। यह समिति स्कूली वाहनों की निगरानी करेगी। इसके बाद स्कूलों के जिम्मेदारों से वाहनों की कमियों को ठीक कराने के लिए कहेगी। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराने पर कार्रवाई के लिए सूचना परिवहन विभाग को देगी। जिले में करीब 13 सौ स्कूल वाहन हैं। इन वाहनों से बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचाया जाता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन सचेत है। किसी भी तरह के हादसों को रोकने के लिए शासन ने सभी स्कूलों में स्कूल यान समिति गठित करने का निर्देश दिया है। एक जनवरी से चलने वाले एक मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.