संभल, सितम्बर 28 -- यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। शासन स्तर से यातायात पुलिस के ई-चालान ऐप को अपडेट कर कई नए फीचर जोड़े गए हैं। अब चालान होने के बाद वाहन चालक मौके पर ही चालान में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से जुर्माने की राशि जमा कर सकेंगे। भुगतान होते ही डिजिटल रसीद भी उपलब्ध होगी। इससे चालान जमा करने के लिए वाहन चालकों को अलग से भटकना नहीं पड़ेगा। अपडेट ऐप से यातायात पुलिस का काम भी आसान होगा। यातायात कर्मी जैसे ही वाहन की नंबर प्लेट की फोटो खींचेंगे, सिस्टम में वाहन के इंश्योरेंस की वैधता समेत जरूरी जानकारी सामने आ जाएगी। एचएसआरपी नंबर प्लेट स्कैन करते ही 12 अंकों का नंबर भी सामने आएगा, जिससे वाहन का विवरण आसानी से देखा जा सकेगा। अगर कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा जात...