जमशेदपुर, जून 11 -- शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला ट्रैफिक पुलिस अब स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को लेकर विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है। इसके तहत स्कूलों के बाहर नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा और दोपहिया वाहनों पर बच्चों को स्कूल छोड़ने आने वाले अभिभावकों के सुरक्षा नियमों के पालन की जांच की जाएगी। ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक के अनुसार, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। नियम के अनुसार, चार वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए हेलमेट अनिवार्य है। यदि अभिभावक बिना हेलमेट के बच्चों को लेकर आते-जाते पाए गए तो उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि अभिभावक स्वयं तो ...