जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्नातकोत्तर छात्रों को मिलने वाले छात्रावास का मामला एक बार फिर से अटक गया है। छात्रावास के चारों ओर चारदीवारी नहीं होने के कारण छात्र सुरक्षा को देखते हुए अभी तक चाबी नहीं लिए हैं। छात्रों का कहना है कि छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भी हैं और छात्रावास के नीचे सभी की गाड़ियां भी लगी रहेगी। लेकिन चारदीवारी नहीं होने के कारण चोरी और असुरक्षा का भी डर है। इसलिए जल्द से जल्द चारदीवारी कॉलेज प्रशासन करा दे तो छात्र और छात्राएं छात्रावास में शिफ्ट हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...