चाईबासा, अप्रैल 25 -- हजारीबाग और बोकारो के बाद अब पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में कोषागार से लाखों की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पुलिस विभाग के खातों से 45 लाख की अवैध निकासी का पता चलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त मनीष कुमार इसकी जांच कर रहे हैं। साथ ही रांची मुख्यालय से वित्तीय टीम आई है। इस मामले में एक आरक्षी को गोइलकेरा से हिरासत में लिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सभी वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है। संदिग्ध खातों और ट्रांजेक्शन की पड़ताल के लिए बैंकिंग डाटा भी जुटाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी, ताकि निकासी के तरीके और इसमें शामिल लोगों की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.