झांसी, अगस्त 31 -- झांसी,संवाददाता। अब चप्पल बनाने की बिक्री तक का काम महिलाएं खुद संभाल रही है। यह काम समूह की महिलाएं कर रही है। यह बंगरा के ग्राम घुराट की महिलाएं है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने पर विशेष रूप से बल दे रही है। झांसी के विकास खंड बंगरा के ग्राम घुराट की महिलाओं के समूह ने उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाते हुए हवाई चप्पल बनाने की यूनिट स्थापित की है। इस यूनिट में चप्पल बनाने से लेकर उसकी मार्केटिंग और बिक्री तक का पूरा काम महिलाएं खुद संभालती हैं। नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह से वर्तमान समय में 19 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इस समूह के अध्यक्ष का दायित्व रानी निभाती हैं। इन महिलाओं को योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया गया। इसके बाद आर्थि...