भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों के लिए नगर निगम अब एक बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब तक केवल सार्वजनिक स्तर पर दी जाने वाली निगम की सेवाएं अब निजी तौर पर भी उपलब्ध होंगी। भागलपुर नगर निगम जल्द ही 'रिक्वेस्ट फॉर सर्विस' व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। इस पहल के जरिए लोग अपने मोबाइल से एक क्लिक कर या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके निगम की सेवाओं का लाभ अपने घर या निजी प्रतिष्ठानों के लिए उठा सकेंगे। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने घर के आसपास फॉगिंग कराने, सेप्टिक टैंक की सफाई या बंद नालों को साफ कराने के लिए परेशान रहते हैं। वर्तमान व्यवस्था में ये कार्य मुख्य रूप से सार्वजनिक स्थानों के लिए होते हैं, लेकिन नए सिस्टम के लागू होने के बाद नागरिक निजी तौर पर भी इन सेवाओं की मांग कर सकेंगे। मिलेंगी ये सुविधाएं: ...