बागपत, जून 21 -- बागपत। जिलेभर में घरों के अंदर दुकान के साथ ही छोटा व्यवसाय करने वालों को विद्युत निगम ने बेहतरीन सौगात दी है। नई टैरिफ नीति के तहत अब घर के अंदर दुकान या फिर अन्य छोटे रोजगार के लिए विद्युत निगम से कॉमर्शियल कनेक्शन लेना नहीं होगा। घरेलू कनेक्शन से ही वह अपनी दुकान चला सकेंगे। इसके लिए बिजली की खपत की तय की गई है। निर्धारित बिजली खपत तक कॉमर्शियल कनेक्शन से छुटकारा मिलेगा। विभाग की ओर से यह गाइडलाइन अब जारी कर दी गई है। अब तक घर के अंदर किसी भी प्रकार की दुकान चलाने या फिर अन्य छोटे रोजगार संचालित करने पर बिजली का कॉमर्शियल कनेक्शन लेना होता था। कॉमर्शियल कनेक्शन के न्यूनतम निर्धारित शुल्क पर भी मोटा खर्च करना होता था। छोटा व्यवसाय करने वालों पर यह काफी आर्थिक भार था। इस वजह से कुछ दुकानदार कॉमर्शियल कनेक्शन से बचते थे, ...