अल्मोड़ा, जून 12 -- अल्मोड़ा। साइबर धोखाधड़ी के शिकार लोगों को राहत देने के लिए गृह मंत्रालय ने मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल पोर्टल शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया से अब साइबर ठगी के शिकार लोगों को फ्रीज कराई धनराशि को वापस पाने के लिए यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। बताया कि बताया कि इस पारदर्शी डिजिटल व्यवस्था से अब पीड़ितों को फ्रीज कराई गई धनराशि वापस पाने के लिए थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब पीड़ित खुद ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे रिफंड रिक्वेस्ट जेनरेट कर सकेंगे। इसके बाद उनका पैसा सीधे उनके बैंक खाते में सुरक्षित वापस आ जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पीड़ितों के पास ठगी की शिकायत के बाद मिला 14 अंकों का रजिस्टर्ड एक्नॉलेजमेंट नंबर होना अनिवार्य है। यह शिकायत एनसीआरपी ...