हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस। तेज और गैस के बाद अब घर बनाना भी महंगा हो गया है। एक सप्ताह में सरिया के दाम ढाई सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सीमेंट की कीमत में पंद्रह रुपये प्रति बोरे के हिसाब से बढ़ गई है। इस समय बाजार में 65 रुपये प्रति किलो से लेकर 75 किलो तक सरिया बाजार में बिक रही है। इस कारण घर बनाने वाले लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। काफी समय से सीमेंट व सरिया के दाम स्थिर थे। जिले में लोगों ने मकान बनाने की शुरुआत की। अब मकान बनाने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। बड़े कारोबारी बताते हैं कि सबसे ज्यादा दाम सरिया के बढ़े हैं। इस समय 65 रुपये प्रति किलो से लेकर 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। साठ से 62 रुपये वाली सरिया 65 रुपये व 70 से 72 किलो वाली सरिया 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। एसीसी सीमेंट चार सौ रुपये चार ...