पीलीभीत, मई 10 -- अमरिया। तहसील क्षेत्र में अब घरेलू गैस के लिये लगने वाली लम्बी कतारों से निजात मिलेगी। गैस बुकिंग होने के बाद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से अपने घर पर ही गैस का सिलेंडर मिलेगा। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुऐ गोदामों पर गैस वितरण का कार्य बंद कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को लम्बी लम्बी कतारें नहीं लगानी पड़ेगी। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को निर्धारित गैस बुकिंग होने के बाद डीएससी कोड गैस वितरण कर्मचारी को देना होगा और तुरंत उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी उपलब्ध करा दी जायेगी। अगर उपभोक्ताओं द्वारा गैस गोदामों पर भीड़ लगाने होम डिलीवरी के समय जबरन गाड़ी आदि को रोकने या दुर्व्यवहार करने वाले पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। क्षेत्र के समस्त उपभोक्ताओं से अपील है कि ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.