आरा, अप्रैल 10 -- पीरो, संवाद सूत्र। रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति के लिये रोस्टर सार्वजनिक कर दिया गया है। डीएसी नंबर लेने के बाद उपभोक्ताओं को डोर स्टेप डिलेवरी के माध्यम से रसोई गैस का सिलेंडर घर तक पहुंचेगा। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को हसन बाजार, अमई, मोपती, खुटहां, सिकरौल, कौलोडिहरी, लहठान और पिटरो, बुधवार को लहठान, पिटरो, अगिआंव बाजार, लहराबाद, ओझवलियां, बचरी, भड़सर, नउवा, तिलाठ, शनिवार को देवचंदा, जितौरा, शुक्रवार को अगिआंव बाजार और रविवार को जितौरा, तार, बम्हवार में गैस घर - घर पहुंचाया जायेगा। रोस्टर का अनुपालन कराये जाने की जिम्मेवारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दे दी गयी है। साथ ही संबंधित पुलिस को भी आपूर्ति के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...