अब घर पर पहुंचेगा विभाग, होगी स्क्रीनिंग
मधुबनी, सितम्बर 4 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए अब स्वास्थ्य विभाग लोगों के घर तक पहुंचेगा। जिले में एक सितंबर से शुरू हुए 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। लोगों को जांच, चिकित्सकीय परामर्श, दवा और आवश्यक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान को लेकर गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी आनंद शर्मा और वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने जागरूकता रथ (एलईडी वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी इलाकों में भ्रमण कर लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार जागरूकता रथ रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.