मधुबनी, अगस्त 13 -- मधुबनी। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए सरकार संजीदा दिख रही है। इसके लिए जिले में 10 नए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) बनाने की योजना है। इसको लेकर बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) ने प्रशासन को पत्र भेजकर निर्माण कार्य में सहयोग और समन्वय की बात कहा है। इस पहल से गांवों में प्राथमिक उपचार की सुविधाएं बढ़ेंगी। इससे छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को प्रखंड या सदर अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और सदर अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम होगा। इन 10 जगहों पर बनेंगे नए एपीएचसी यह भी पढ़ें- गांवों तक हेल्थकेयर सर्विसेज, इलाज के लिए लंबा सफर करने की जरूरत हो रही कमनए एपीएचसी की सूची प्...