नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- त्योहार हो या घर में कुछ मीठा बनाने का मन, मावा कई मिठाइयों का स्वाद बढ़ा देता है। लेकिन इसे घर पर बनाने के लिए अक्सर घंटों तक दूध पकाना पड़ता है। ऊपर से लगातार चलाते रहना भी जरूरी होता है, ताकि दूध बर्तन की तली में चिपके नहीं। ऐसे में कई लोग बाजार से मावा ले आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर मावा बनाने का एक आसान तरीका भी है, जिसमें घंटों तक मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी? इस ट्रिक से आप लड्डू, बर्फी और दूसरी मिठाइयों के लिए कम समय में मावा तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।मावा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? घर पर जल्दी मावा बनाने के लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं है। रसोई में आसानी से मिलने वाली इन चीजों से काम चल जाएगा।एक कप फुल क्रीम दूधएक कप मिल्क पाउडरएक से दो चम्मच चीनी (अगर चाहें तो) च...