कानपुर, दिसम्बर 17 -- ब्रह्मनगर चौराहा, नवाबगंज और पी रोड के बाद अब घंटाघर चौराहे के पास सड़क धंस गई है। खास बात यह है कि बड़ा गड्ढा होने के बाद भी यहां लोगों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई गई। वह भी तब जबकि यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस की भी तैनाती रहती है। ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रहती है। फिलहाल सड़क धंसने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों ने नगर निगम को इसकी सूचना दे दी है। बुधवार को खुदाई हुई तो वजह स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...