अब ग्रामीण पेयजल योजनाओं की जानकारी एक क्लिक पर
कौशाम्बी, जुलाई 25 -- जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं की बेहतर निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 'जल सारथी' मोबाइल ऐप लांच कर दिया है। इस डिजिटल पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को पेयजल सेवाओं से जुड़ी रियल टाइम जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता जलापूर्ति की वर्तमान स्थिति, योजना की प्रगति, शिकायत, पंजीकरण एवं उसके निस्तारण तथा आवश्यक अलर्ट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे पेयजल सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) संदीप सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि वे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से 'जल सारथी' ऐप डाउनलोड करें तथा इसकी सुविधाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.