अब गोविंदपुरी से बालाजी-खाटू श्याम को सीधी ट्रेन
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर से खाटू श्याम धाम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी। रेल प्रशासन ने प्रयागराज और राजस्थान के सीकर के बीच 04161-04162 प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन (कानपुर) पर रुकते हुए आएगी और जाएगी। शहर से जाने वाले श्रद्धालु गोविंदपुरी से इसमें सवार होकर आ और जा सकेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यह विशेष ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। प्रयागराज से यह सोमवार को रवाना होगी जबकि सीकर से प्रत्येक मंगलवार को वापसी करेगी। नई स्पेशल ट्रेन के माध्यम से भक्त रींगस जंक्शन स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के अलावा जयपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, मेहंदीपुर बालाजी, सरिस्का टाइगर रिजर्व और शेखावाटी जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.