प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, अनिकेत यादव। अब गांवों और दूरदराज इलाकों में वैक्सीन, दूध और मछली जैसे जल्दी खराब होने वाले सामान को सुरक्षित रखना आसान होने वाला है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में वैज्ञानिक सौर ऊर्जा से चलने वाला एक खास 'नैनो फ्रिज' तैयार कर रहे हैं, जिसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकेगा। यह परियोजना डॉ. सुमित तिवारी के नेतृत्व में चल रही है। उन्हें अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) की ओर से 'वैक्सीन/मत्स्य पालन/दूध उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए एड्सॉर्प्शन फ्रिजर बॉक्स' विषय पर शोध परियोजना के लिए रिसर्च ग्रांट प्रदान की गई है। इस तकनीक की खासियत यह है कि यह पारंपरिक बिजली पर निर्भर नहीं है, बल्कि सौर ताप ऊर्जा या कम ताप वाले अन्य ...